वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मैं स्वतंत्र रूप से खड़ा होना चाहता हूं और लोगों की मदद करना चाहता हूं
कोलकाता। कृष्णा कल्याणी राजनीति छोड़ेंगे। रायगंज विधायक कृष्णा कल्याणी ने अचानक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह बात कही। उनके मुताबिक, अगर सिस्टम नहीं बदला तो वह राजनीति छोड़ देंगे और अपने तरीके से लोगों की मदद करेंगे। रायगंज के तृणमूल विधायक ने कहा कि उन्हें ज्यादा सहजता महसूस होगी क्योंकि वह पार्टी से अपने जैसा काम नहीं कर पा रहे हैं। विधायक ने फेसबुक पर लिखा, मैं कृष्णा कल्याणी, एक जन प्रतिनिधि हूं। जिलाधिकारी जनता के सेवक हैं। अगर हालात नहीं बदले तो मैं राजनीति छोडऩे को मजबूर हो जाऊंगा। मैं अब किसी भी पार्टी के लिए काम नहीं करूंगा। मैं स्वतंत्र रूप से खड़ा होना चाहता हूं और लोगों की मदद करना चाहता हूं।
कृष्णा कल्याणी 2021 में तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। वे 50 हजार वोटों से जीते भी। लेकिन कुछ ही महीनों में उन्होंने बीजेपी छोडऩे की इच्छा जताई। वह फिर से बीजेपी छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गये। कृष्णा कल्याणी ने पार्टी बदली और रायगंज लोकसभा से तृणमूल के लिए चुनाव लड़े। लेकिन वह हार गये। बाद में, उन्होंने रायगंज में उपचुनाव जीता और फिर से विधायक बने। लेकिन उत्तरी दिनाजपुर के जिलाधिकारी के साथ कृष्णा कल्याणी के विवाद ने राजनीतिक अटकलें पैदा कर दीं। कृष्णा कल्याणी ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट कर दिया। इससे पहले कृष्णा ने सोशल मीडिया पर विधानसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात लिखी थी। बाद में 10 सितंबर को उन्होंने उस पद से इस्तीफा भी दे दिया।